Bihar Bhumi Portal 2026 – Land Records, Jamabandi & Khata Online Check

Hello मित्रों आज आपके बीच एक बेहतरीन तरीके से बिहार राज्य की राजस्व विभाग की जमीन संपति के रिकॉर्ड के बारे में चर्चा करेंगे | बिहार भूमि पोर्टल राज्य के निवासियों के लिए एक बेहद उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ से वे अपनी जमीन से जुड़ी विभिन्न जानकारियाँ और सेवाएँ आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें सुव्यवस्थित तरीके से संभाल सकते हैं |

यह भूलेख बिहार पोर्टल ज़मीन के मालिकाना हक, दाखिल-खारिज (म्युटेशन), भू-मानचित्र, भू-लगान की ऑनलाइन भुगतान सुविधा और भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (एलपीसी) जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं का डिजिटल माध्यम से लाभ उठाने का अवसर देता है | अब आपको जमीन से संबंधित कार्यों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि आप घर बैठे ही इन सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ले सकते हैं |

इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि बिहार भूमि पोर्टल का उपयोग कैसे करें, जिसमें खाता (अर्थात रिकॉर्ड ऑफ राइट्स), भू-मानचित्र देखना, और ऑनलाइन म्युटेशन के लिए आवेदन करना आदि शामिल हैं | यहाँ बिहार भूमि पोर्टल से जुड़ी सभी मुख्य सेवाओं की अलग-अलग जानकारी सरल और अलग शब्दों में दी गई है, जिससे आप आसानी से समझ सकें कि कौन-सी सेवा किस काम आती है जैसे |

bihar bhumi
  • अपना खाता देखें (RoR) यह सुविधा आपको आपके ज़मीन के रिकॉर्ड (Record of Rights) की जानकारी देती है | इसमें यह पता चलता है कि ज़मीन किसके नाम पर है, कुल रकबा कितना है, किस खेसरा में ज़मीन है, और कौन-कौन सह-मालिक हैं। इसे ‘खाता खेसरा’ के नाम से भी जाना जाता है |
  • भू-नक्शा (Land Map) इस सेवा की मदद से आप ऑनलाइन ज़मीन का नक्शा देख सकते हैं | इसमें ज़मीन के हर टुकड़े (प्लॉट) का सीमांकन, उसका खेसरा नंबर और उसके आस-पास की ज़मीन का विवरण भी देखने को मिलता है |
  • जमाबंदी पंजी देखें, जमाबंदी एक तरह की ज़मीन से जुड़ी रिपोर्ट होती है जिसमें खाता, खेसरा, मालिक का नाम, भूमि का क्षेत्रफल, और उपयोग की स्थिति (खेती, बंजर, आदि) दर्ज होता है | इसे राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में मुख्य दस्तावेज माना जाता है |
  • दाखिल-खारिज आवेदन करें (Mutation Application) यदि आपने ज़मीन खरीदी है या किसी कारण से ज़मीन का मालिकाना हक बदल गया है, तो इस सेवा का उपयोग कर आप ऑनलाइन दाखिल-खारिज (Mutation) के लिए आवेदन कर सकते हैं | दाखिल-खारिज से ज़मीन के सरकारी रिकॉर्ड में नाम बदला जाता है |
  • दाखिल-खारिज आवेदन की स्थिति जांचें, यदि आपने म्युटेशन के लिए आवेदन किया है, तो आप इस विकल्प से यह देख सकते हैं कि आपका आवेदन किस स्थिति में है – जैसे कि स्वीकृत हुआ या लंबित है |
  • रजिस्टर-II देखें, रजिस्टर-II एक प्रकार का भूमि लेखा-जोखा होता है जिसमें ज़मीन की पूरी जानकारी जैसे खेसरा संख्या, क्षेत्रफल, ज़मीनधारी का नाम, और ज़मीन के प्रकार की जानकारी मिलती है | यह दस्तावेज़ ज़मीन के स्वामित्व की पुष्टि करता है |
  • एल.पी.सी. (LPC) के लिए आवेदन करें, एलपीसी यानी ‘भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र’ | यह प्रमाणपत्र अक्सर ऋण लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, या भवन निर्माण के लिए जरूरी होता है। आप इसे ऑनलाइन आवेदन कर बनवा सकते हैं |
  • एल.पी.सी. आवेदन की स्थिति जांचें, यदि आपने भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र (LPC) के लिए आवेदन किया है, तो यहां से आप यह देख सकते हैं कि आपका प्रमाणपत्र बना या नहीं, और किस स्थिति में है |
  • भूमि-लगान (Land Rent) भुगतान करें, इस सुविधा से आप अपनी ज़मीन का वार्षिक कर (लगान) ऑनलाइन जमा कर सकते हैं | इसके लिए खाता और खेसरा संख्या की जानकारी जरूरी होती है | भुगतान के बाद आपको रसीद भी प्राप्त होती है |
  • परिमार्जन (Correction Request) अगर आपके ज़मीन से जुड़े किसी दस्तावेज़ में गलती है – जैसे नाम, पता, खेसरा संख्या आदि – तो आप इस सेवा के तहत सुधार (Correction) के लिए ऑनलाइन निवेदन कर सकते हैं |

बिहार भूमि पोर्टल का मकसद

बिहार भूमि पोर्टल का सबसे बड़ा मकसद राज्य में ज़मीन से जुड़े कामकाज को सरल और पारदर्शी बनाना है | इस पोर्टल के ज़रिए आम लोगों को ज़मीन से जुड़ी सारी जानकारी एक ही जगह पर आसानी से मिल जाती है |

इसका एक और अहम उद्देश्य यह है कि सरकारी सेवाओं को डिजिटल तरीके से लोगों तक पहुँचाया जाए, जिससे समय और मेहनत दोनों की बचत हो सके | साथ ही, यह पोर्टल ई-गवर्नेंस यानी इलेक्ट्रॉनिक शासन व्यवस्था को बढ़ावा देता है, जिससे ज़मीन से जुड़े रिकॉर्ड अब ऑनलाइन आसानी से उपलब्ध हैं |

अपना खाता (RoR) कैसे देखें ?

अगर आप अपनी ज़मीन का खाता (Record of Rights – RoR) ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो

  • सबसे पहले बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएं |
  • होमपेज पर दिखाई देने वाले “अपना खाता देखें” विकल्प पर क्लिक करें |
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें बिहार का नक्शा दिखाई देगा |
  • उस नक्शे में से पहले अपना जिला चुनें |
  • इसके बाद आपके चुने गए जिले का अंचल (तहसील) वाला नक्शा खुलेगा, उसमें से अपनी तहसील/प्रखंड को सिलेक्ट करें |
  • फिर अगली स्क्रीन पर मौजा का नाम (गांव का नाम) चुनें |
  • अब आपके सामने कई विकल्प आएंगे, जैसे: नाम के अनुसार मौजा के सारे खाते देखें
    खेसरा नंबर से जानकारी देखें
    खाता नंबर से खोजें
    खाताधारी के नाम से खोजें
  • जो विकल्प आपके लिए सबसे आसान हो, उसे सिलेक्ट करें और खाता खोजें बटन पर क्लिक करें |
  • इसके बाद एक सूची (लिस्ट) खुलेगी, जिसमें खाताधारी के नाम होंगे |
  • अपने नाम के सामने दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें | अब आपकी ज़मीन का पूरा ब्योरा यानी RoR (Record of Rights) स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप देख सकते हैं या प्रिंट भी कर सकते हैं |

Also Read: Service Plus Bihar

नक्शा (Land Map) कैसे देखें

सबसे पहले बिहार भू-नक्शा की आधिकारिक वेबसाइट https://bhunaksha.bihar.gov.in पर जाएं। होमपेज पर आपको View Map का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें |

  • अब एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको कुछ ज़रूरी विवरण भरने होंगे, जैसे District (जिला)
  • Sub Division (अनुमंडल)
  • Circle (अंचल/प्रखंड)
  • Mauza (गांव या नगर)
  • Survey Type (सर्वे का प्रकार)
  • Map Instance (मानचित्र की स्थिति)
  • Sheet Number (नक्शे की शीट संख्या)
  • ये सभी विवरण भरने के बाद, आपकी ज़मीन का डिजिटल नक्शा स्क्रीन पर दिखाई देगा |
  • आप जिस प्लॉट नंबर को क्लिक करते हैं, उसकी पूरी जानकारी आपको “Plot Info” कॉलम में मिल जाती है |
  • इसमें ज़मीन के मालिक का नाम, रकबा, खेसरा संख्या, भूमि का प्रकार आदि विवरण उपलब्ध होते हैं | इस तरह आप बिना किसी दफ्तर गए, कुछ ही मिनटों में अपनी ज़मीन का नक्शा मोबाइल या कंप्यूटर पर देख सकते हैं |

दाखिल-खारिज के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • अगर आप ज़मीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया को ऑनलाइन पूरा करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको बिहार भूमि की वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना होगा |
  • वेबसाइट के होमपेज पर नीचे की ओर “ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदन” का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें |
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ एक फॉर्म दिखाई देगा | आपके सामने यूज़र रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा | इसमें आपको नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता (Address Details) भरना होगा |
  • सभी जानकारी सही-सही भरने के बाद, Register Now बटन पर क्लिक करें |
  • आपकी जानकारी सत्यापित होने के बाद, आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज हो जाएगा |
  • इसके बाद आपको एक रसीद (Acknowledgement Receipt) प्राप्त होगी, जिसकी मदद से आप अपने दाखिल-खारिज आवेदन की स्थिति (Status) ऑनलाइन देख सकते हैं | इस प्रकार आसानी से घर बैठे ज़मीन के दाखिल-खारिज के लिए आवेदन कर सकते हैं, बिना किसी झंझट के |

दाखिल-खारिज आवेदन के लिए लॉगिन कैसे करें ?

बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के लिए लॉगिन करना एक बेहद आसान प्रक्रिया है |

  • सबसे पहले Bihar Bhumi पोर्टल पर जाएं |
  • यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, तो “ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदन करें” वाले बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक लॉगिन विंडो खुलेगी।
  • आपको दो विकल्प मिलेंगे – Citizen (नागरिक) और Operator (ऑपरेटर)। नागरिक लॉगिन करने के लिए Citizen को चुनें।
  • मोबाइल नंबर और कैप्चा डाले , Sign In करें। सफल लॉगिन के बाद आप अपने खाते से दाखिल-खारिज से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
  • ऑपरेटर लॉगिन के लिए Operator ऑप्शन को सिलेक्ट करें। फिर अपने जिले (District) और अंचल/सर्किल (Circle) का चयन करें।
  • इसके बाद अपनी यूज़र आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर Sign In पर क्लिक करें। इस तरह से आप आसानी से Bhulekh Bihar पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और दाखिल-खारिज प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।

दाखिल-खारिज आवेदन के लिए लॉगिन कैसे करें?

बिहार भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के लिए लॉगिन करना एक बेहद आसान प्रक्रिया है। सबसे पहले Bihar Bhumi पोर्टल पर जाएं- यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन कर रखा है, तो “ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदन करें” वाले बटन पर क्लिक करें।

  • इसके बाद एक लॉगिन विंडो खुलेगी। यहाँ आपको दो विकल्प मिलेंगे – Citizen (नागरिक) और Operator (ऑपरेटर)।
  • नागरिक लॉगिन करने के लिए Citizen चुनें। अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड भरें, इसके बाद Sign In बटन पर क्लिक करें।
  • सफल लॉगिन के बाद आप अपने खाते से दाखिल-खारिज से जुड़ी सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। ऑपरेटर लॉगिन के लिए Operator” ऑप्शन को सिलेक्ट करें | फिर अपने जिले (District) और अंचल/सर्किल (Circle) का चयन करें।
  • इसके बाद अपनी यूज़र आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें। फिर Sign In पर क्लिक करें। इस तरह से आप आसानी से Bhulekh Bihar पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और दाखिल-खारिज प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकते हैं।

जमाबंदी पंजी क्या है और इसे कैसे देखें?

जमाबंदी पंजी ज़मीन से जुड़ा एक अहम दस्तावेज़ होता है, जिसमें ज़मीन के मालिक का नाम, किरायेदारों की जानकारी और भूमि पर लगने वाले टैक्स का विवरण दर्ज होता है। अब इस दस्तावेज़ को ऑनलाइन देखना बहुत ही आसान हो गया है, खासकर बिहार जैसे राज्यों में, जहाँ ज़मीन से जुड़े रिकॉर्ड को डिजिटल किया गया है।

  • सर्वप्रथम बिहार राज्य की भूमि की अधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना होगा । होम आइकन पर जमाबंदी पंजी देखें वाले विकल्प पर क्लिक करें। अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना जिला का नाम और गाँव या शहर का नाम चुनना होगा, फिर प्रोसीड बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद मौजा चुनें और फिर जानकारी खोजने के लिए दर्ज करें
  • वर्तमान खाता संख्या से
  • रैयत (ज़मीनधारी) के नाम से
  • प्लॉट नंबर से
  • जमाबंदी संख्या से
  • समस्त पंजी-2 को नाम से
  • कंप्यूटरीकृत जमाबंदी संख्या से
  • अंत में, स्क्रीन पर दिख रहे सुरक्षा कोड (कैप्चा) को सही-सही भरें और सर्च बटन दबाएं। अब आपकी ज़मीन से जुड़ी पूरी जमाबंदी पंजी आपके सामने खुल जाएगी, जिसे आप देख सकते हैं या चाहें तो उसका प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

भू-लगान का बकाया कैसे देखें?

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी ज़मीन पर कोई भू-लगान (Land Revenue) बकाया है या नहीं, तो अब आप इसे ऑनलाइन बहुत ही सरल तरीके से देख सकते हैं। बिहार सरकार ने इसके लिए Bhulekh Bihar पोर्टल उपलब्ध कराया है।

  • सबसे पहले Bhulekh Bihar की वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाएं, होम पेज पर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें और भू-लगान वाले विकल्प पर क्लिक करें। लंबित भुगतान देखें, ऑनलाइन भुगतान करें दोनों ऑप्शन हैं।
  • लंबित भुगतान देखें पर क्लिक करें, इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपनी Transaction ID डालकर उसे वेरीफाई करना होगा।
  • जब जानकारी सत्यापित हो जाएगी, तो एक फॉर्म खुलेगा। इसमें मांगी गई सभी जानकारियाँ सावधानी से भरें।
  • अब आपके सामने आपकी ज़मीन का भू-लगान बकाया दिखाई देगा। बिना किसी दफ्तर गए अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे भू-लगान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एलपीसी (LPC) के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

एलपीसी यानी भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र एक अहम दस्तावेज़ होता है जो यह दर्शाता है कि किसी खास ज़मीन पर आपका वैध कब्जा है। बिहार सरकार ने इसे ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया है, जिससे अब आप इसे घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं।

  • एलपीसी के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया, सबसे पहले biharbhumi.bihar.gov.in वेबसाइट पर जाएं, होमपेज पर ऑनलाइन एल.पी.सी. आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक साइन इन पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
  • अगर आपने अभी तक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो ऊपर दिए गए लिंक से “ऑनलाइन दाखिल-खारिज आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें” पढ़कर अपना खाता बना सकते हैं।
  • लॉगिन करने के बाद आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसमें आपको ज़रूरी विवरण भरना होगा जैसे, जिला (District), अंचल (Circle), मौजा (Village) आदि
  • इसके बाद आपको कुछ विकल्प दिखेंगे, जिनमें से अपनी ज़रूरत के अनुसार एक विकल्प चुनें।
  • फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका आवेदन सफलतापूर्वक जमा हो जाएगा। अब आप आसानी से अपने LPC के लिए आवेदन कर सकते हैं और उसकी स्थिति भी ऑनलाइन ही ट्रैक कर सकते हैं।

एलपीसी (LPC) आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?

अगर आपने बिहार भूमि पोर्टल पर भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (LPC) के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, तो अब आप यह भी देख सकते हैं कि आपका आवेदन किस स्थिति में है। इसके लिए आपको कहीं जाने की ज़रूरत नहीं है,

  • सबसे पहले https://biharbhumi.bihar.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं। होम पेज पर आपको एल.पी.सी. आवेदन स्थिति देखें का विकल्प मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा, जहाँ एक फॉर्म दिखाई देगा, सबसे पहले अपना जिला (District) और अंचल (Circle) चुनें और हरे रंग वाले प्रोसीड बटन पर क्लिक करें, इसके बाद आपको वित्तीय वर्ष (Financial Year) का चयन करना होगा।
  • केस नंबर से खोजें, प्रमाण पत्र संख्या से खोजें अंत में स्क्रीन पर दिया गया सुरक्षा कोड (कैप्चा) भरें और सर्च बटन दबाएं। अब आपके सामने एलपीसी आवेदन की पूरी स्थिति दिखाई देगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि आपका आवेदन किस चरण में है, पेंडिंग है, स्वीकृत हुआ है या रिजेक्ट कर दिया गया है।

Bhulekh Bihar पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाएँ

  • Digitally Signed Bhu-Abhilekh
  • Online Mutation
  • Online Bhu-Lagaan Payment
  • Revenue Court Management System
  • Online Bhu-Lagaan Payment
  • e-Mapi
  • Online Conversion of Change in Land Use Type
  • Land Possession Certificate
  • Parimarjan Plus – Portal for correction of incorrect entries in the digitized Jamabandi registered
  • Door Step Delivery of Revenue Maps
    Service to Opt SMS Alert on Jamabandi
  • बिहार भूमि पोर्टल से आधार या फ़ोन नंबर की सीडिंग का स्टेटस जानने के लिए सबसे पहले आपको BiharBhulekh की आधिकारिक वेबसाइट biharbhumi.bihar.gov.in पर जाना पड़ेगा।
  • वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने पर Check Aadhar / Mobile Seeding Status का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको अपना कंप्यूटरीकृत जमाबंदी नंबर भरना होगा। फिर “Check Status” बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपकी जमीन से जुड़े आधार या मोबाइल नंबर की सीडिंग की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
    इस तरह आप बहुत ही सरल तरीके से बिहार भूमि पोर्टल से सीडिंग की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Bhumi Help Desk

Service / SupportDetails
Department NameRevenue and Land Reforms Department, Bihar
Portal NameBihar Bhumi (Land Records Portal)
Helpline Number1800-345-6215
Email Supportbhumijankari-bihar@gov.in
Support ForJamabandi, Khata, Khasra, Mutation, Bhu Naksha, Login Issues
Working HoursOffice hours on working days (Mon–Sat)
Official WebsiteBihar Bhumi Portal