नमस्कार मित्रों: आपको एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन आधार दस्तावेज के बारे में जानकारी देंगे। आधार कार्ड भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी किया जाने वाला एक ऐसा पहचान पत्र है, जिसमें हर व्यक्ति को 12 अंकों की अलग पहचान संख्या मिलती है। यह संख्या व्यक्ति की बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट, आंख की पुतली) और व्यक्तिगत जानकारी से जुड़ी होती है। आधार का डिजिटल रूप ई-आधार कहलाता है, जो पासवर्ड से सुरक्षित पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध होता है।
ई-आधार को आधार अधिनियम के तहत पूरी तरह मान्यता प्राप्त है और इसे आप कहीं भी पहचान के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इसे मोबाइल या कंप्यूटर में सुरक्षित रखकर आसानी से साथ ले जा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत उपयोग कर सकते हैं।
आधार कार्ड डाउनलोड करने के तरीके
UIDAI MyAadhaar पोर्टल से

- ऑनलाइन आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको uidai.gov.in वेबसाइट पर जाना पड़ेगा। फिर डाउनलोड आधार का चयन करना होगा।
- आधार नंबर / EID / VID डालें, इस ऑप्शन में आपको जानकारी भरकर कैप्चा डाले और OTP से सबमिट करें फिर Download करके प्रिंट ले सकते हैं।
mAadhaar मोबाइल ऐप से
- दूसरा हैं Online Aadhaar Card Install करने का प्रोसेस Play Store / App Store से mAadhaar ऐप डाउनलोड करना पड़ेगा। फिर मोबाइल नंबर से OTP वेरिफाई करना हैं।
- उसके बाद डाउनलोड आधार आएगा जो आधार नंबर / VID / EID डालना हैं। फिर OTP डालें और प्रिंट करें। और इसमें मास्क्ड आधार का भी विकल्प मिलता है।
DigiLocker से
- आपका ऑनलाइन आधार को निकालने में तीसरा चरण digilocker.gov.in या DigiLocker ऐप हैं। इसे ओपन करके मोबाइल नंबर / आधार से लॉगिन करना हैं।
- Aadhaar Card, UIDAI सर्च करना होगा, फिर आधार नंबर डालके वेरिफाई होगा।
- ऑनलाइन ई आधार Issued Documents सेक्शन में सेव होगा।
UMANG ऐप / पोर्टल से
- चौथा स्टेप हैं आधार कार्ड निकालने का UMANG ऐप डाउनलोड करें या web.umang.gov.in पर जाना होगा।
- मोबाइल नंबर / ईमेल से लॉगिन करके OTP लगाना है। इसमें सेवाएँ में जाकर डाउनलोड आधार चयन करना है।
- फिर आधार नंबर लगाकर OTP से डाउनलोड पर क्लिक करें और PDF फाइल सेव करके प्रिंट निकाल सकते हैं।
ज़रूरी
- e-Aadhaar PDF पासवर्ड से सुरक्षित रहता है।
- पासवर्ड = नाम के पहले 4 बड़े अक्षर (CAPITAL) + जन्म का साल। जैसे: RAVI 1996 → RAVI1996
- बिना मोबाइल नंबर लिंक किए ऑनलाइन आधार डाउनलोड नहीं होगा।
विशेष परिस्थितियों में आधार डाउनलोड कैसे करें?
मोबाइल नंबर लिंक न होना
- अगर आपका मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा नहीं है, तो आप ऑनलाइन आधार डाउनलोड नहीं कर सकते।
- ऐसे में आपको आधार सेवा केंद्र (ASK) या नामांकन केंद्र पर जाना होगा।
क्या करना होगा?
- वहाँ जाकर आधार की कलर प्रिंट कॉपी माँगें।
- इसके लिए आपको ₹30 शुल्क देना होगा।
- आपकी पहचान के लिए वहाँ फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन किया जाएगा।
- चाहें तो वहीं पर अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट करा सकते हैं, ताकि अगली बार घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकें।
मोबाइल खो जाना / OTP न मिलना
- अगर आपका मोबाइल खो गया है या OTP नहीं आ रहा है, तो पहले मोबाइल नंबर अपडेट कराएँ। यह काम सिर्फ आधार केंद्र पर ही हो सकता है।
- अपडेट होने के बाद आप फिर से MyAadhaar पोर्टल या ऐप से डाउनलोड किया जा सकेगा।
बायोमेट्रिक लॉक होने पर
- कभी-कभी सुरक्षा कारणों से आपका बायोमेट्रिक लॉक हो जाता है।
- इस स्थिति में भी आपको केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक अनलॉक कराना होगा। उसके बाद ही आप डाउनलोड/प्रिंट सेवा ले सकेंगे।
- OTP वेरिफिकेशन के बिना किसी भी हालत में ऑनलाइन आधार डाउनलोड नहीं किया जा सकता। मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है।
- आधार केंद्र पर जाने पर ही बायोमेट्रिक के जरिए डाउनलोड या अपडेट संभव है।
अगर आप आधार नंबर या EID भूल गए हों तो क्या करें?
- इसका समाधान, यह पूरी तरह UIDAI की UID/EID रिकवरी सर्विस रहेगी myaadhaar.uidai.gov.in पर।
- आधार सेवाएँ ऑप्शन में खोया या भूला UID/EID खोजना होगा।
- जिसमें जानकारी आपका पूरा नाम, आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी, कैप्चा कोड, भरने के बाद Send OTP को लगाना हैं।
- मोबाइल/ईमेल पर OTP को सबमिट करना और वेरिफिकेशन के बाद आपका आधार नंबर या EID आपको SMS या ईमेल पर भेजा जाएगा।
ई-आधार से जुड़ी अतिरिक्त ज़रूरी बातें
ई-आधार PDF खोलना
- आपका e-Aadhaar हमेशा पासवर्ड से सुरक्षित रहता है ताकि कोई और इसे बिना अनुमति न खोल सके।
- पासवर्ड बनाने का नियम, जो नाम के पहले 4 अक्षर (बड़े अक्षरों में) + जन्म का साल। जैसे: नाम RAHUL और जन्म साल 1992 → पासवर्ड = RAHU1992
- फ़ाइल खोलने के लिए किसी PDF रीडर जैसे Adobe Acrobat का इस्तेमाल करें। अगर पासवर्ड काम नहीं कर रहा है, तो आधार पर दर्ज नाम और जन्म वर्ष की सही स्पेलिंग व जानकारी चेक करें।
ई-आधार प्रिंट करना
- सही पासवर्ड डालकर e-Aadhaar PDF खोलें। अपने सिस्टम या मोबाइल से Print ऑप्शन चयन करें।
- जितनी कॉपियाँ चाहिए, वह संख्या चुनें और सुनिश्चित करें कि प्रिंटर सही से जुड़ा हो। प्रिंटेड e-Aadhaar कानूनी रूप से असली आधार कार्ड जितना ही मान्य है।
- इसे आप बैंक, सरकारी दफ्तर, या किसी भी जगह पहचान प्रमाण के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यदि प्लास्टिक आधार कार्ड नहीं तो भी कोई दिक्कत नहीं इसमें e-Aadhaar का PDF या प्रिंटआउट एक वैध और उपयोगी दस्तावेज है।
आधार सेवाओं की लागतें
- ई-आधार ऑनलाइन डाउनलोड, यह बिल्कुल मुफ्त (रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जरूरी)
- आधार केंद्र से रंगीन प्रिंट, यह ₹30 (बायोमेट्रिक से वेरिफिकेशन होता है)
- आधार PVC कार्ड, इसमें ₹50 (इसमें GST और स्पीड पोस्ट शामिल है)
- ऑफलाइन अपडेट (केंद्र पर), यह ₹50 (नाम, पता या बायोमेट्रिक बदलने पर)
- Online Update, इसमें यह 14 जून 2026 तक निःशुल्क, उसके बाद ₹25 लगेगा।
ई-आधार डाउनलोड करने के फायदे
- आसान तरीका, मोबाइल/कंप्यूटर में कभी भी सुरक्षित रहते हैं।
- मान्य, ई-आधार भी असली कार्ड जितना ही वैध है।
- प्रत्येक स्थान उपलब्ध, जो MyAadhaar पोर्टल, mAadhaar ऐप, डिजीलॉकर और UMANG से आसानी से एक्सेस किया जाता हैं।
- सुरक्षित, पासवर्ड से प्रोटेक्टेड, जिससे निजी जानकारी सुरक्षित रहती है।
- पर्यावरण हितैषी, पेपर बचता है।
- फ्री सर्विस, ऑनलाइन डाउनलोड पर कोई शुल्क नहीं।
आधार डाउनलोड के लिए जरूरी चीजें
- मोबाइल नंबर, UIDAI से लिंक होना चाहिए ताकि OTP मिल सके।
- पहचान डिटेल में, आधार नंबर, VID (16 अंकों का) या EID (28 अंकों का) का होना जरूरी रहता हैं।
- इंटरनेट, स्थिर कनेक्शन जरूरी।
- डिवाइस, मोबाइल, टैबलेट या कंप्यूटर जिसमें PDF खुल सके।
- अगर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो आधार केंद्र जाकर अपडेट कराना होगा।
- आधार नंबर या EID भूल गए हों तो UIDAI पोर्टल से दोबारा प्राप्त किया जा सकता है।
आधार गाइड
- आधार क्या है? 12 अंकों की यूनिक आईडी, 2009 से जारी, जीवनभर मान्य।
- कौन बनवा सकता है? जो भी भारत में 182 दिन या उससे ज्यादा रहा हो।
- जरूरी कागज़ात? पहचान (पासपोर्ट/पैन), पता (बिजली/पानी का बिल), जन्म प्रमाण पत्र।
- नामांकन प्रक्रिया? आधार केंद्र पर फॉर्म भरें, दस्तावेज दें, बायोमेट्रिक दें और पावती पाएं।
- सुरक्षा फीचर? एन्क्रिप्शन, वर्चुअल आईडी, QR कोड और बायोमेट्रिक लॉक।
- उपयोग? सरकारी योजनाएँ, बैंकिंग, मोबाइल सिम, सब्सिडी व डिजिटल सेवाएँ।
शुल्क
नामांकन → निःशुल्क
पहला अपडेट → मुफ्त
डेमोग्राफिक बदलाव → ₹50
बायोमेट्रिक बदलाव → ₹100
PVC कार्ड → ₹50
संपर्क जानकारी
हेल्पलाइन नंबर → 1947
ईमेल → help@uidai.gov.in
वेबसाइट → uidai.gov.in
केंद्र → बैंक, डाकघर और CSC
आधार UIDAI FAQs
Q.1 ई-आधार और आधार कार्ड में क्या फर्क है?
कोई फर्क नहीं, दोनों समान रूप से मान्य हैं।
Q.2 ई-आधार कहाँ मान्य है?
पूरे भारत में।
Q.3 ई-आधार डाउनलोड करने के लिए क्या चाहिए?
पंजीकृत मोबाइल नंबर + आधार नंबर / VID / EID।
Q.4 PVC आधार कार्ड की फीस कितनी है?
₹50 (GST और स्पीड पोस्ट सहित)।
Q.5 अगर मोबाइल नंबर आधार से जुड़ा नहीं है तो क्या करें?
नजदीकी आधार केंद्र जाकर अपडेट कराएँ।
Q.6 नाम, पता या बायोमेट्रिक बदलने का शुल्क कितना है?
जनसांख्यिकीय बदलाव ₹50, बायोमेट्रिक अपडेट ₹100।
Q.7 नया आधार बनवाने की फीस कितनी है?
बिल्कुल मुफ्त।
Q.8 आधार की वैधता कितनी होती है?
जीवनभर वैध।
Q.9 ई-आधार PDF का पासवर्ड क्या होता है?
नाम के पहले 4 बड़े अक्षर + जन्म वर्ष।
(जैसे: RAJU1995)
Q.10 आधार संबंधी मदद कहाँ से मिलेगी?
हेल्पलाइन 1947 या help@uidai.gov.in।
